Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

घर में लौटी खुशी जब पौड़ी पुलिस ने बरामद कर, परिजनों को सौंपी गुमशुदा बेटी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों पर लगातार ला रही निराश परिजनों के चेहरों पर स्माइल…..

कोटद्वार- पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु दिनाँक 01.09.2023 से 31.10.2023 तक 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदा बच्चों की तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल श्रीमती जया बलोनी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन श्री विभव सैनी के निर्देशन, प्रभारी निरीक्षक AHTU श्री राजेंद्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। दिनांक 24.09.2023 को वादी श्री धर्म सिंह द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनकी पुत्री पिंकी घर से बिना बताये कहीं चले गयी है

 

जो अभी तक घर वापस नहीं आयी के सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर गुमशुदगी क्रमांक-35/2023 पंजीकृत किया गया। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा सार्थक प्रयासों से दिनांक 28.09.2023 को उक्त गुमशुदा युवती को B.E.Lरोड़ कोटद्वार से सकुशल बरामद कर, गुमशुदा युवती पिंकी  की काउंसलिंग की गयी तत्पश्चात  सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक सुमनलता,अपर उपनिरीक्षक कृपाल सिंह,मुख्य आरक्षी श्रीराजपाल,महिला आरक्षी विद्या मेहता,आरक्षी दिगम्बर,आरक्षी शेखर सैनी,आरक्षी मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!