Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

राजस्व व खान विभाग की सख्ती से श्रीनगर में अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जनपद के तहसील श्रीनगर में मिल रही अवैध खनन की सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में आज प्रातः राजस्व विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों/कार्मिकों द्वारा श्रीनगर में अवैध खनन एवम् परिवहन की सूचनाओं पर कार्यवाही/छापेमारी की गई।

 

जिला खान अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में आज तड़के उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा तथा उनके नेतृत्व श्रीनगर तहसील के अंतर्गत खनन पर बड़ी कार्यवाही की गई।

 

कार्यवाही के दौरान अवैध खनन में लगे 01 यूटीलिटी वाहन व 04 डंपर सीज किए गए जबकि 05 खच्चरों के माध्यम से अवैध खनन करने वाले अभियुक्तों पर अर्थ दंड लगाने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस दौरान नायब तहसीलदार श्रीनगर बशुलाल, सर्वेक्षक बालकृष्ण बहुगुणा, खनिज मोहर्रिर शिवा नेगी सहित राजस्व व खान विभाग से कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!