Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

महिला आरक्षण विधेयक पारित किये जाने की खुशी में रामपाल सिंह ने किया वंदन कार्यक्रम आयोजित……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा हाल ही में महिला सशक्तिकरण के लिए हाल ही में महिला आरक्षण विधेयक पारित किये जाने की खुशी में मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नं- 11 संजय नगर खेड़ा में मातृ वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने मातृ शक्ति को अंग वस्त्र ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पारित होने पर मेयर रामपाल सिंह ने महिलाओं को बधाई दी।

 

उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही समाज में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला साबित होगा। मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूरगामी सोच के साथ देश में ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। जो काम पचास वर्षों में दूसरी सरकारें नहीं कर पायी वो मोदी सरकार ने नौ साल में कर दिखाये हैं। मेयर ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित करके केन्द्र सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।

 

पूर्व में महिलाएं दूसरों के रहमों करम पर अपने अधिकार तक पहुंच पाती थी लेकिन अब महिलाएं आरक्षण के माध्यम से हर उस जगह पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी जहां की वह हकदार होंगी। महिलाओं को मिले इस अधिकार से देश के विभिन्न पदों पर महिलाएं भी अपना परचम लहराएंगी। अब दबे कुचले वर्ग की महिलाएं को भी आरक्षण के दम पर अपने व्यत्तित्व को निखरने का मौका मिलेगा।

 

इस अवसर पर रवि बनर्जी नन्टू मण्डल, रॉबिन विश्वास, तपन मण्डल, प्रमोद ढाली, श्याम गाईन, उत्पल जोददार, लक्ष्मी कीर्तनीया, झरना सरकार, सीता सरकार, पुतुल मण्डल, शांति सरकार, प्रियंका बनर्जी, सीता मल्लिक, कालिदासी, शोभा विश्वास, उन्नति विश्वास, मधु विश्वास, नीलू विश्वास, अंजलि सरकार, शांतो मिस्त्री, शिवप्रिया वाला, शिप्रा मल्लिक, कविता ढाली,लीला मंडल, माया सरकार, उषा मंडल, श्यामला ढाली, शिवानी ढाली सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे ।।

और पढ़ें

error: Content is protected !!