Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव होने के चलते वहां काम कर रहे कई सारे कर्मचारी प्रभावित हो गए…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव होने के चलते वहां काम कर रहे कई सारे कर्मचारी प्रभावित हो गए। इसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए दो कर्मचारियों को हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। कुल 8 कर्मचारी गैस रिसाव होने के चलते प्रभावित होने की सूचना है।

 

जिनका उपचार किया जा रहा है, फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है और उनका इलाज किया जा रहा है, वहीं कई सारे गैस रिसाव से पीड़ित कुछ कर्मचारी हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां सभी की स्थिति ठीक है। फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है, एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा की गैस का किस कारणों से रिसाव हुआ है, इसकी जांच की जा रही है,

 

उन्होंने खुद बेस हॉस्पिटल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना, डॉक्टर को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं,बेस हॉस्पिटल की सीएमएस सविता ह्यांकी ने कहा घायलों का इलाज चल रहा है सभी पूरी तरह से ठीक है स्थिति नियंत्रण में है कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई है, एसडीएम ने कहा पूरे मामले की जांच की जाएगी।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!