Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

मन की बात” कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा के साथ हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए करता है प्रेरित-रेखा आर्या….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने धर्मपुर नगर मंडल के बूथ संख्या-161 पहुंचकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 105वें संस्करण के प्रसारण को भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ के साथ सुनी।जहां कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात से हम सभी देशवासियों को नई दिशा,नई सोच और नई प्रेरणा मिलती है।

 

आजादी का ये अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है। हम अपने कर्तव्य निभाते हुए ही अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं, साथ ही कर्तव्य की भावना, हम सभी को एक सूत्र में पिरोने व बांधने का काम करती है।कहा कि प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा के साथ हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री वचनों को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सुनना एक अद्भुत अनुभव होता है। इस कार्यक्रम के दौरान वह जिस देश के संघर्षशील लोगों की प्रेरणादायक कहानीयों को देश के समक्ष रखते हैं वह अद्भुत है और हम सब मे असीम ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा,मंडल महामंत्री मुकेश सिंघल, दिनेश सती,पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम भट्ट ,

 

मंडल उपाध्यक्ष विकास,मंडल उपाध्यक्ष शशिभूषण जोशी ,उपाध्यक्ष विनय बंसल,युवा मोर्चा महामंत्री विकास ठाकुर,महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती माला,मंडल मंत्री रेशमा रावत,मंडल मंत्री मनोज धीमान,पार्षद राजपाल पयाल,सोशल मीडिया प्रभारी कल्पना,सुभाष बालियान, पूनम कौर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!