Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ कोटद्वार के ,आदित्य का चयन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी के फुटबॉल खिला़ड़ी  आदित्य रावत का चयन प्रदेश की अंङर-19 फुटबॉल टीम के लिए हुआ है जो की  राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता  डॉक्टर बी०सी०  रॉय स्मृति ट्रॉफी में प्रतिभाग  करेगी | खेल अकादमी के संचालक सिद्दार्थ रावत ने जानाकारी देते हुए  बताया कि अगस्त माह में आदित्य रावत और शौर्य भंडारी ने कोटद्वार  से ,जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया पास करी ,

 

उसके  पश्चात् दोनों ने ,  रुद्रपुर  ऊधम सिंह नगर में ,स्थित एक निजी खेल अकादमी में अपने ,द्वितीय चरण के ट्रायल क्लीयर करे , जिसमें 15 दिन  के  शिविर के लिए ,केवल आदित्य रावत अपना चयन सुनिश्चित कर पाए | डी ए वी  स्कूल के  कक्षा 11वीं  के छात्र ,आदित्य  ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय फुटबॉल प्रशिक्षक श्री महेंद्र सिंह रावत एवं ,युवा कोच ऋतिक नेगी को दिया है l   शिबू नगर निवासी आदित्य रावत के पिता श्री  सतीश सिंह रावत    व्यवसायी  हैं l आज 22 सदस्य टीम मध्य प्रदेश जबलपुर के लिए रवाना होगी

 

उत्तराखंड का पहला मुकाबला 25 सितंबर को सिक्किम के साथ , 27 सितंबर को अंडमान निकोबार , 1 अक्टूबर को मेजबान मध्य प्रदेश के खिलाफ और 3 अक्टूबर को ,अपना अंतिम लीग मुकाबला  नागालैंड के खिलाफ खेलेगी   अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच व  राज्य फुटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,श्री सुनील रावत ने बताया  की  पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में इस प्रतियोगिता का अयोजन सन् 1962 से  किया जा रहा है  ,उन्होंने आदित्य के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ,प्रदेश की टीम को  शुभाकामनाएं प्रेषित करी है l

और पढ़ें

error: Content is protected !!