Breaking News

उत्तराखंड में 8.39 लाख और मतदाता सूची से बाहर होने की तैयारी, प्री-एसआईआर में पहले ही कट चुके 4.53 लाख वोट वीकेंड पर नैनीताल जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी, 4 और 5 जुलाई को लागू रहेगा विशेष डायवर्जन प्लान अब सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में घर-घर तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं आईजी कुमाऊं का बेतालघाट थाने में औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पुलिस व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश कैंची धाम में वीकेंड ट्रैफिक व्यवस्था लागू, निजी वाहन पार्किंग में रुकेंगे, शटल सेवा से होंगे दर्शन जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित

मंत्री ने किया दुग्ध विभाग के निदेशालय का भूमि पूजन और सेंट्रल लैब का शिलान्यास………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के दुग्ध एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तीन पानी क्षेत्र में दुग्ध विभाग के निदेशालय का भूमि पूजन और सेंट्रल लैब का शिलान्यास किया।

 

इस दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि राज्य योजना के द्वारा 5 करोड़ से डेयरी निदेशालय भवन और राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड योजना से सेंट्रल लैब खोली जानी है जिसका फायदा राज्य के दुग्ध उत्पादकों उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को होगा, राज्य में दूध की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है

 

पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार ने एक साल में दुग्ध उत्पादकों का 12 रुपए तक मूल्य बढ़ाया है वहीं लंपी वायरस के फैलने पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार पूरी तत्परता से किसानों के जानवरों के इलाज के लिए काम कर रही है

 

इस बार लंपी वायरस का प्रभाव पर्वतीय जिलों में देखा जा रहा है जिसके लिए सरकार प्रभावी तरीके से नियंत्रण और टीकाकरण करने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!