Breaking News

QR कोड से मिलेगी परीक्षा केंद्र की लोकेशन, भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोग की हाईटेक व्यवस्था धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम स्टोन क्रेशर की अनूठी पहल, मरीजों के बीच पहुंची खुशियां सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस की सख्ती, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस उत्तराखंड में 8.39 लाख और मतदाता सूची से बाहर होने की तैयारी, प्री-एसआईआर में पहले ही कट चुके 4.53 लाख वोट वीकेंड पर नैनीताल जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी, 4 और 5 जुलाई को लागू रहेगा विशेष डायवर्जन प्लान अब सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में घर-घर तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

पार्षदों की शिकायत पर नाराज सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- कोटद्वार में नगरनिगम की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही। नगरनिगम की कार्यशैली पर कभी पार्षद धरने पर बैठकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं तो कभी पार्षदों की सफाई कर्मचारियों पर की गई शोसल मीडिया पर टिप्पणी/शिकायत से नाराज सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से मुसीबतें नगरनिगम को झेलनी पड़ रही हैं। बताते चलें कि पिछले दिनों किसी पार्षद पति और पार्षद द्वारा सोशलमीडिया में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर टिप्पणी कर दी।

 

वहीं नगरनिगम सुपरवाइजर व नगरआयुक्त को भी लिखित शिकायत का आरोप सफाई कर्मचारियों ने लगाया। सफाई कर्मचारियों ने भी प्रत्युत्तर में पार्षदों पर ब्लीचिंग पाउडर बाजार में बेचने सहित स्प्रे मशीनों की खरीद फरोख्त में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि जो स्प्रे मशीने सफाई कर्मचारियों को दी गई हैं वह निम्न स्तर की हैं तथा अधिकांश मशीनें काम नहीं कर रही।

 

सफाई कर्मचारियों को निगम के पार्षद सहयोग करने के बजाय सोशलमीडिया के माध्यम से बदनाम कर रहे हैं। इसी को लेकर कोटद्वार नगरनिगम के समस्त सफाई कर्मचारी आकस्मिक कार्य बहिष्कार पर चले गए। सफाई कर्मचारियों ने शिकायत करने वाले पार्षदों का नाम उजागर करने तथा जिस वार्ड में सफाई में सफाई कर्मचारियों द्वारा अनियमितता बरती जा रही का नाम उजागर करने की बात कही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!