Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

जनपद मुख्यालय सहित लोगों द्वारा धूमाधाम से मनायी गयी गोविन्द बल्लभ पंत जी की 136वीं जयंती……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

टिहरी- पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की 136वीं जयंती जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न स्थलों पर गणमान्य लोगों द्वारा धूमाधाम से मनायी गयी। जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्म शताब्दी समारोह पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाधिकारी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के जीवनवृतान्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन उनका जन्म उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था। स्व. पंत जी का स्वतंत्रता संग्राम में तो महत्वपूर्ण योगदान रहा ही है। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के बाद भी उनके द्वारा समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने, जमींदारी उन्मूलन आदि अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये गये, जिसके लिए उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।

हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अन्तिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उत्तराखण्ड को प्रगतिशील राज्य बनाने में अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाह्न किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

वहीं मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा विकास भवन परिसर नई टिहरी में पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!