Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने दो स्थानों पर कार्यक्रम कर अर्पित की श्रद्धांजलि……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर रविवार को  भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने दो स्थानों पर कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमे एक कार्यक्रमओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता के आशुतोष विद्या मंदिर स्कूल में और दूसरा नगर निगम सभागार हॉल रुद्रपुर में मेयर रामपाल सिंह एवं समस्त पर्यावरण मित्रों के साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत हमारे स्वतंत्रता सेनानी है जिनका जन्म अल्मोड़ा में हुआ था और पढ़ाई इलाहाबाद से करके वकील बनकर काशीपुर के अंदर उन्होंने वकालत की और उसके बाद अंग्रेजों से इस देश को आजाद करने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र स्वच्छ वातावरण में सास ले रहे हैं

उन्होंने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी साइमन कमीशन का विरोध किया जिसकी वजह से ब्रिटिश पुलिस के अत्याचारों से उनकी कमर जीवन भर सीधी नहीं हो सकी पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने सुभाष चंद्र बोस जी के साथ भी काम किया। उन्होंने कहा कि इस तराई में आए हुए पंजाबी और बंगालियों को बसाने का काम भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने किया कितनी बड़ी यूनिवर्सिटी बनाने का काम भी उन्होंने किया

उनके नाम से पूरे देश में विभिन्न प्रकार के संस्थान आज भी कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती को सभी को मनाना चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतरना चाहिए कार्यक्रम में राम प्रकाश गुप्ता नेत्रपाल मौर्य चंद्रपाल पाल रामप्रसाद चंद्र सत्य प्रकाश चंद्र रोहित गुप्ता मुकेश पाल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!