Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर अर्पित किया श्रद्धासुमन………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जन्म दिवस के अवसर पर कलक्टेट में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, ओसी अमृता शर्मा, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद वासियों को श्री पंत जी की जयंती पर शुभकामना व बधाई दी। उन्होने कहा कि हमे पंत जी के मार्ग दर्शन पर चलना चाहिये व समाज के हित में काम करना चाहिये ताकि समाज में एक अच्छा संदेश मिले। उन्होने कहा कि सकारात्मक सोच व जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिये। उन्होने पंडित पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि उनके कार्यो को हमेशा याद रखना होगा।

 

उन्होने कहा कि पंत जी सदैव देश के लिये समर्पित रहे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमे राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। उन्होने कहा सभी कर्मचारी/अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करे यही महापुरूषो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

उन्होने कहा कि हमे अपने परिवारों के सदस्यों के साथ अपने महापुरूषों के बारे में जानकारी साझा करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को हमारे देश के एवं देश निर्माण में योगदान देने वालों के बारे में जानकारी हो सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान ओसी अमृता शर्मा, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, तहसीलदार पूजा शर्मा सहित कलेक्टेट के कर्मचारी/अधिकारीगण मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!