Breaking News

पुलिस की मुस्तैदी से दो घंटे में मिली नाबालिग, सहेली संग पाटकोट घूमने गई थी 16 वर्षीय बालिका गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शिष्टमंडल ने भेंट कर की मुलाकात…….. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) देहरादून मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नैनीताल जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट,मेयर हल्द्वानी डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने भेंट की।

 

इस अवसर पर उन्होंने जनपद नैनीताल में रेरा(रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी) से किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर ही है। मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव मुख्यमंत्री एस.एन पाण्डेय को निर्देश दिये कि नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत किसानों को रेरा से जो भी समस्याएं आ रही हैं,

 

जिलाधिकारी से रिपोर्ट लेकर पूरा परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का परीक्षण कर यथा सम्भव उचित समाधान निकालने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिये जा रहे हैं,

 

वह जन भावनाओं के अनुरूप लिये जा रहे हैं। इस अवसर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द दरमवाल,प्रमोद तौलिया, पूरन भगत,साकेत अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, रविन्द्र रैकूनी , त्रिलोक नौला, उमेश शर्मा,जसवंत सिंह,सतवत सिंह,अजमेर सिंह, परमवीर सिंह पम्मा अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!