Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

मकान मालिक के शौक ने दांव पर लगा दी मोहल्ले के लोगों की जिंदगी,परेशानी का सबब पिटबुल………….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) दुनिया की सबसे खतरनाक प्रजातियों में शुमार कुत्ता मोहल्ले वालों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मकान मालिक के शौक ने मोहल्ले के लोगों की जिंदगी दांव पर लगा दी है। अब तक यश्ह कुत्ता कई लोगों को काट चुका है।

 

आरोप है कि कुत्ता संभालने की बात जब कहीं जाती है तो वह उन पर कुत्ता छोड़ देता है। लोगों ने नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है। दरअसल मल्ली बमौरी की गायत्री कालोनी में राजेंद्र पाण्डे नाम के व्यक्ति ने पिटबुल प्रजाति का कुत्ता पाला हुआ है। यह कुत्ता दुनिया की सबसे खतरनाक प्रजातियों में दूसरे नंबर का है। मोहल्ले के लोग नगर आयुक्त से मिले और कार्रवाई की मांग की।

 

कहा कि वह जब भी अपने पिटबुल को संभालने की बात कहते हैं तो वह उन पर अपना कुत्ता छोड़ देता है। इसने अब तक कई लोगों को काट दिया है। मोहल्ले के लोगों ने नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है।

 

ज्ञापन देने वालों में एसके लोधा, नेहा चतुर्वेदी, अतुल चुतेर्वदी, तारा पाण्डे, एमसी पाण्डे, फूलचंद्र, प्रेमवती, सोनी, रचना उपाध्याय, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!