Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

6 महीने की मासूम समेत 4 को जलाया, हत्या के बाद घसीटकर आंगन में लाए और लगाई आग……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सीएम अशोक गहलोत के जिले जोधपुर में एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। यहां बदमाशों ने आपसी रंजिश में चार साल की बच्ची समेत चार लोगों को जला दिया। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद चारों शव को आंगन में रखकर आग लगाई गई है। राजस्थान के जोधपुर जिले में एक परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जला दिया गया। पुरानी रंजिश में हुए इस हत्याकांड में बदमाशों ने 6 महीने के बच्चे को भी आग लगा दी। बुधवार को घर के आंग में चारों के जले हुए शव मिले है।

 

शहर की ओसिंया तहसल के चौराई गांव में हुई इस खौफनाक वारदात को लोगों ने दहला दिया है। आशंका जताई जा रही है कि घर में सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर आग लगाई गई है। मरने वालों में दो महिलाएंए एक बच्ची और एक पुरुष है। सभी के शव एक झोपड़ी के जले हुए मिले हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव और जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं। जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि चेराई चौकी के अंतर्गत रामनगर गांव में झौपड़ी में 4 जले शव होने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी और जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस की टीमों ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामला हत्या का लग रहा है। परिजन घटना से जुड़ी रिपोर्ट दे रहे हैं। जिस पर अनुसंधान किया जा रहा है। एसपी ने कहा.एफएसएल टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। प्रथम दृष्टया देखने पर हत्या करने के बाद जलाने का मामला नजर आ रहा है। लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरा खुलासा हो पाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!