चार महीने की गर्भवती महिला ने लगाई फांसी,एक साल पहले हुई ती शादी, क्या है मामला…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

वाराणसी के सिंधौरा थाना के अंतर्गत तिलमापुर गांव के रहने वाले संतोष यादव की पत्नी प्रियंका यादव (23 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि महिला चार महीने की गर्भवती थी। महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका की शादी संतोष से एक साल पहले हुई थी।

 

संतोष मुंबई में रहकर नौकरी करता था। कुछ ही दिन पहले वह अपने घर आया था. बीती शाम में प्रियंका अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय से बुलाने के बाद भी वह वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो प्रियंका फांसी पर लटकी थी। महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना आग की तरह आसपास के क्षेत्र में फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एफएसएल की टीम ने मौके पर आकर महिला के शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके पर सूचना देने पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!