Breaking News

हल्द्वानी गौला नदी का बढ़ा जल का स्तर,गौला पुल सहित रेलवे ट्रेक पर मंडराया खतरा……….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- लगातार हो रही बरसात का असर अब हल्द्वानी में भी साफ देखने को मिल रहा है। जहां गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन को बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है नदी के पानी से रेलवे पटरी के पास भू कटाव शुरू हो गया है

 

जिससे रेलवे संचालन में भी असर पड़ सकता है जिसके बाद एसडीएम मनीष कुमार ने आज टीम के साथ हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खतरे को देखते हुए यहां पर चैनलाइजिंग और प्रोटेक्शन वॉल बनाई जा रही है

 

साथ ही कटाव बढ़ने पर रेलवे यातायात भी प्रभावित हो सकता है। रेलवे के साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं लोगों से भी अपील की जा रही है कि आपदा की स्थिति में तत्काल प्रशासन से संपर्क करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!