पैतृक गाँव गाजणा’ पट्टी के धौन्तरी में मनाया जायेगा,१० वाँ स्मृति सम्मान समारोह……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड-लाल घाटी के शेर का. कमलाराम नौटियाल का १० वाँ स्मृति सम्मान समारोह ५ जुलाई को धौन्तरी में- गूगल बेबी अनाया नौटियाल सहित कई विभूतियाँ होंगी सम्मानित का. कमलाराम नौटियाल स्मृति मंच द्वारा इस वर्ष १० वाँ स्मृति सम्मान समारोह उनके पैतृक गाँव गाजणा’ पट्टी के धौन्तरी में मनाया जायेगा जिसमें सामाज के हर वर्ग और क्षेत्र के लोग शिरकत करेंगें।

 

विगत नौ वर्ष में उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं ऐसी विभूतियों को सम्मानित कर चुका है जो समाज को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। मंच के अध्यक्ष उत्तराखंड के प्रसिद्ध वास्तुकार कृष्ण चन्द बुडि‌याल ने बताया की का. कमला राम समाज के सजग, जनसंघर्षो के नायक थे और ऐसे पुरुष एक विचार बन जाते है,

 

मंच का क्या हमेशा से यह प्रयास रहा है कि समाज के उस व्यक्ति को भी सम्मान’ मिले जो मूक रह कर उत्कृष्ट कार्य करते रहें है। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा सम्मान समारोह के अलावा प्रतिभाशाली निर्धन, अनाथ बच्चों को पढ़ाने का कार्य भी कर रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!