Breaking News

यहाँ 2 दिन की बारिश ने नगर निगम और भाजपा सरकार के विकास की दावों की खोली पोल……….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आप अंदाजा लगा नही सकते हैं कि रोड में गड्ढे हैं या गड्ढे में रोड

रुद्रपुर-रुद्रपुर में 10 साल लगातार भाजपा की सरकार रहने के बावजूद रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास के खोखले वादे जब देखने को मिल रहे हैं कि जब 2 दिन की बारिश में कॉलोनी में पानी भराव की स्थिति और जर जर हालत में रोड देखे जा सकते हैं आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रोड में गड्ढे हैं या गड्ढे में रोड यह आप हमारी खबर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं किस तरीके से रोड तलाव में तब्दील हो चुके हैं

 और सरकार विकास के दावे कर रही है जबकि सरकार भी भाजपा की ही है महापौर भी भाजपा का है और विधायक भी भाजपा के हैं सांसद भी भाजपा के हैं और केंद्र और राज्य में सरकार भी भाजपा की ही है उसके बावजूद भी जनता परेशान है एक तरफ प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं और दूसरी तरफ 2 दिन बरसात की ने पूरे रुद्रपुर के विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी है एक तरफ भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा विकास की बात कर रहे हैं

और उनका भी मानना है कि कहीं ना कहीं विकास में अभी कमी रह रही है दूसरी तरफ बात करें तो कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद मंसूरी का कहना है कि भाजपा झूठे वादे कर कर लोगों को गुमराह कर रही है 2 दिन की बारिश में सड़कों का यह हाल है अगर लगातार बारिश हो गई तो लोग सड़कों में निकलना मुश्किल हो जाएगा

और पढ़ें

error: Content is protected !!