Breaking News

शराबियो ने टेंट हाउस के कर्मचारी की लाठी-डंडों से की जबरदस्त पिटाई, पीड़ित के सर पर आई गंभीर चोट….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ- टेंट हाउस के कर्मचारी की पर्दा खोलने के दौरान शराब पी रहे युवकों ने लाठी-डंडों से जबरदस्त पिटाई कर दी, जिस पर युवक को हल्द्वानी के अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसके सिर में गंभीर चोट है, वही पीड़ित की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर निवासी प्रेमलता पत्नी सोनू कुमार ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि गत रात्रि लगभग 11:45 बजे अंबेडकर पार्क में लगे सिटी टेंट हाउस के टेंट को खोलने के लिए उसके पति जोकि टेंट हाउस में कर्मचारी है,

 

जैसे ही पर्दा उतारने के लिए पहुंचे तभी पर्दे के पीछे शराब पी रहे कुछ युवकों ने उसके पति के साथ गाली गलौच करते हुए टेंट नहीं खोलने के लिए धमकाया, इस पर जब उसके पति ने एतराज जताया तो आरोपी युवक यूनुस, शिवम, लालू और नितिन सहित कई युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की कुर्सियों से मारपीट शुरू कर दी, इतना ही नहीं इसके बाद कुछ और युवकों ने आकर पुनः उसके पति के साथ प्राणघातक हमला करते हुए मारपीट की, जिसे गंभीर अवस्था में वह हल्द्वानी के अस्पताल में ले गए, घायल टेंट हाउस कर्मी की पत्नी ने कोतवाली पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस को रात्रि में हुए विवाद की जानकारी मिली है, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी तब तक आरोपी फरार हो चुके थे, जिनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले में आवश्यक कार्यवाही कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!