रुद्रपुर-नैनीताल रोड स्थित मसाला टाउन बिल्डिंग में लगी अचानक भीषण आग की घटना की सूचना पाते हुए विधायक शिव अरोरा ने अग्निशमन विभाग को फोन कर तत्काल मौके पर पहुँचने के लिये निर्देशित किया। वही विधायक शिव अरोरा भी स्वयं घटना स्थल पर पहुँचे और मौका मुआयना कर नुकसान का जायज़ा लिया।
वहीं विधायक शिव अरोरा बोले आग इतनी भीषण थी कि दमकल की गाड़ियों द्वारा मुश्किल से काबू पाया गया और अच्छी बात यह रही कि की जान माल की हानि नही हुई, वही विधायक शिव अरोरा ने नुकसान के आकलन हेतु अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है और इस संकट की घड़ी में वह सम्बंधित लोगो के साथ है।



Skip to content











