आम के बाग में बंदरों को जहर देकर मारने की निर्मम घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार……….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

यहाँ बंदरों को जहर देकर मारने वालो को उधमसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार……..

उधमसिंहनगर- थाना आईटीआई में सूचना प्राप्त हुई कि जैतपुर घोसी में आम के बाग में देखरेख करने वालों द्वारा बन्दरो को जहर देकर मार दिया गया है, जिससे आसपास के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।  सूचना पर थाना आईटीआई पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुँचा तो घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित थी ।

 

आम के बाग में जाकर तलाश करने पर आम के पेड़ों व झाड़ियों के नीचे से 07 वन्य जीवों (बंदरों) के शव बरामद हुए । वन्य जीवों (बंदरों) के मृत शवों को कब्जे पुलिस में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम हेतु राजकीय पशु चिकित्सालय काशीपुर भिजवाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी ।

 

घटनाक्रम के सम्बन्ध में थाना आईटीआई में पशु क्रूरता अधिनियम और वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत नामज़द मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!