लालकुआं- शनिवार को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकार्ताओं के साथ निरीक्षण किया इस दौरान उन्होन मौजूद नैशनल अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली। आपको बताते दें कि केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग के लालकुआं क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का निर्माण पूर्व में सदभावना इंजीनियरिंग लिमिटेड कम्पनी को दिया गया था
कम्पनी द्वारा सससम कार्य पूर्ण नही करने पर अब गाबर कंस्ट्रक्शन कम्पनी को कार्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य प्रारम्भ हो गया है जो दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने एनएच के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।


उन्होंने कहा सडक बनाने के जो पैरामीटर बनाये गये है उसके अनुरूप ही सडक का निर्माण हो कोताही होने पर एनएच के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा सड़क निर्माण पूर्ण होने पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वही आमजनता के साथ ही देश व विदेश से उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटनों को भी हाईवे मार्ग बनने से आवागमन में सुगमता मिलेगी।

Skip to content











