Breaking News

आंध्र प्रदेश के बापटला में 15 साल के बच्चे को लगाई आग, अस्पताल में ही तोड़ा दम…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, पुलिस ने कहा कि यह पता चला है कि मुख्य संदिग्ध का मृतक लड़के की बहन के साथ संबंध था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मुख्य संदिग्ध वेंकी (21) ने उसकी बहन को परेशान किया था। आंध्र प्रदेश में बहन के यौन उत्पीड़न का विरोध करना एक भाई को भारी पड़ गया।

आंध्र प्रदेश के बापटला में 15 साल के बच्चे को चार लोगों ने कथित तौर पर आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि लड़के ने बहन के यौन उत्पीड़न का विरोध किया था। पुलिस ने कहा कि बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतक नाबालिग की पहचान उप्पलावरिपलेम अमरनाथ (15) के रूप में हुई है, सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!