Breaking News

नैनीताल की नई DM बनी वंदना आगामी योजनाओं की दी जानकारी हल्द्वानी में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-नैनीताल ज़िले की नवनियुक्त ज़िलाधिकारी आईएएस वंदना सिंह चौहान ने बुधवार को हल्द्वानी में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को नैनीताल ज़िले में अपनी प्राथमिकता गिनाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में यातयात, शिक्षा, स्वास्थ् सहित अन्य क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को फ्लोर पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

ज़िलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल ज़िला भौगोलिक रूप से काफी बड़ा भी है तो ऐसे में कोशिश रहेगी कि वे सभी शहरों में संतुलित होकर समय दें। आईएएस वंदना चौहान इससे पहले नैनीताल में एसडीएम रह चुकी हैं तो उन्होंने कहा कि नैनीताल नगर की परिस्थितियों से वे वाकिफ है। हल्द्वानी समेत जिले की सड़कों को सुधारने का काम किया जाएगा ताकि पर्यटक अपने साथ नैनीताल ज़िला भ्रमण का सुगम अनुभव लेकर लौटे।

 

जाम की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि बाईपास और वनवे मार्ग जैसे विकल्पों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसा करने वालों पर एक्शन जरुर लिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!