Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 102 वी रैंक हासिल कर किया प्रदेश और ज़िले का नाम रोशन……….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

(यूपीएससी) परीक्षा में पूरे देश में 102 वी रैंक हासिल करने वाली कल्पना पांडे को उप ज़िलाधिकारी ने दी बधाई…….

रुद्रपुर- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में 102 वी रैंक प्राप्त करने वाली कल्पना पांडे को उप ज़िलाधिकारी अनुराधा पाल ने बुधवार को उनके घर गरुड़ दर्शानी खडेरिया पहुंचकर बधाई दी व आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ज़िलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के प्रतिभावान बेटियों की सफलता से अन्य युवा भी प्रेरित होते है। उप ज़िलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कल्पना ने पूरे देश में 102 वी रैंक हासिल कर प्रदेश और ज़िले का नाम रोशन किया है,

 

 उनकी सफलता से अन्य युवा भी प्रेरित हो रहे हैं। पहले से ही उत्तराखंड के  युवाओं में सिविल सर्विसेज के प्रति खासा क्रेज है,  जिसे कल्पना ने और बढ़ा दिया है। उन्होंने कल्पना की सफलता के लिए उनके माता-पिता सहित अन्य परिजनों को भी बधाई दी। आपको बता दें कि कल्पना ने 22 वर्ष की उम्र में ऑल इंडिया 102 वी रैंक प्राप्त की है। कल्पना के आईएएस बनने से उनके पैतृक गांव गरुड़, दर्शानी खडेरिया और पूरे ज़िले में खुशी का माहौल है। कल्पना का कहना है कि सफलता के लिए नियमित पढ़ाई जरूरी है,

 

मेहनत के साथ परिवार का सहयोग भी आवश्यक है। कल्पना पांडे विकासखंड गरुड़ के खडेरिया गांव निवासी रमेश चंद पांडे व मंजु पांडे की सबसे छोटी बेटी है। कल्पना ने हाई स्कूल तक की शिक्षा सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़, इंटर की शिक्षा निर्मला कॉन्वेंट विद्यालय हल्द्वानी व उच्चशिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। कल्पना मां बैजनाथ स्वास्थ्य विभाग में तैनात है। इस अवसर  पर उप ज़िलाधिकारी अनुराधा राजकुमार पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, जिला पंचायत सदस्य जर्नाजन लोहनी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!