हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) जनपद में लगातार चलाए जा रहे अवैध सट्टे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में हरबन्स सिंह, एस०पी०सिटी हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में बनभूलपुरा टीम द्वारा 02 युवको को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें मंगलवार को वादी कानि0 मुन्ना सिंह, मय हमराही कानि0 दिलशाद अहमद के द्वारा 02 युवक क्रमशः (1) शाहबाज सिदद्की पुत्र फिदा हुसैन नई पीछे वार्ड न0 26 थाना बनभूलपुरा हल्दानी उम्र 22 वर्ष (2) मैराज पुत्र फय्याज निवासी नई बस्ती लाल स्कूल के पीछे वार्ड न0 -25


थाना- बनभूलपुरा हल्दानी उम्र -23 वर्ष के कब्जे से एक तास की गड्डी (52 पत्ते) माल फड़ नकदी व एक माचिस/ मोमबत्ती व 1520/- रूपये के साथ गौला पार्किग सज्जाद की झोपड़ी के पीछे बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-130/2023 धारा-13 जी एक्ट पंजीकृत किया गया।

Skip to content











