रुद्रपुर- शनिवार को माननीय ज़िला पंचायत सदस्य सरमोली जगत सिंह मतोलिया के पहल पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंसियारी के सौजन्य से रा0जु0 हाई स्कूल दानीबगड टांगा विकासखंड मुंसियारी में एक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार शिविर का आयोजित कर 87 मरीजों की जांच कर नि शुल्क दवा वितरण की गई मेडिकल ऑफिसर डॉ निर्भय रावत के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने प्रातः 10:00 बजे से स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया
जिसमें डॉ निर्भय रावत ने 32 सामान्य बीमार मरीजों की जांच की एल एम ओडॉ ज्योति आर्य ने 25 महिला रोगियों की जांच कर दवा वितरण की ज़िला मुख्यालय से नेत्र रोग विभाग से दृष्टि मितिज्ञ प्रमोद कुमार टम्टा ने 30 नेत्र रोगियों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई और तीन मोतियाबिंद के मरीजों को ज़िला अस्पताल रेफर किया मेडिकल टीम ने बताया कि अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, सिर दर्द, पेट दर्द, घुटने के दर्द, महिलाओं में सफेद पानी की शिकायत से संबंधित मरीज पाए गए जिन्हें स्वास्थ्य शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य उपचार भी दिया गया


सी एच ओ चित्रा चंद ने सेंचारी एवं गौर सेंचारी रोगियों की जांच कर उनकी काउंसलिंग की फार्मेसिस्ट जितेंद्र धर्मशतू् ने मरीजों को दवा का वितरण किया ब्लॉक सामान्वयक गंभीर सिंह मेहता एएफ दीपा लस्पाल, आशा, मंजू देवी, कलावती देवी द्वारा स्वास्थ्य शिविर के संचालन में मेडिकल टीम को सहयोग प्रदान किया ग्राम प्रधान टांगा सुनीता देवी के प्रतिनिधि गोविंद सिंह स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य कमला देवी दीन बगड़ बलवंत राम सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह के द्वारा स्वास्थ्य शिविर हेतु बैठक व्यवस्था बनाने एवं मेडिकल टीम के जलपान तथा दोपहर का भोजन की व्यवस्था करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया
स्वास्थ्य शिविर के समापन अवसर पर माननीय जगत सिंह मतोलिया ने मेडिकल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी का और उप केंद्र सेराघाट की एनम रेनू बाला के सराहनीय कार्य का आभार प्रकट करते हुए बताया कि उनके निर्देशन में मेडिकल टीम का सहयोग से दुरस्त क्षेत्र टंगा बिंन्दी गोल्फा के 87 जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लाभान्वित करने में सफलता प्राप्त ही है
साथ ही में मतोलिय ने ग्राम पंचायत टागा के पंचायत प्रतिनिधि एवं स्वय सहायता समूह के साथ आजिविका के स्रोत तलाशने के मकसद से एक गांव एक उत्पाद विषय पर बैठक कर कार्य योजना तैयार करने पर गहन विचार विमर्श किया गया

Skip to content











