Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

जनता बोली कोई अवैध संरचना नहीं…वन विभाग के कर्मचारियों ने किया अभद्र व्यवहार…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जीतपुर नेगी गोरापड़ाव के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार एसडीएम मनीष कुमार सिंह से मिला और बीती रात वन विभाग टीम के अधिकारियों द्वारा धार्मिक संरचनाओं को तोड़ने की बात कहते हुए हनुमान मंदिर में किसी प्रकार का कोई अवैध निर्माण न होने की बात कही। लोगों ने कहा कि मन्दिर की सुरक्षा हेतु तारबाड़ की गई है ताकि जंगली जानवर मन्दिर को कोई नुकसान न पहुंचा सकें कहा कि मन्दिर की पवित्रता के कारण ग्रामवासी समय-समय पर भंडारा व कीर्तिन कराते रहते हैं

तथा ग्रामवासियों द्वारा मन्दिर पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है और न ही किसी प्रकार का कोई पक्का निर्माण है। आपको बता दें कि बीती रात करीब 9 बजे के बीच में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उक्त मन्दिर में आकर मन्दिर को नुकसान पहुंचाने व तारबाड़ को तोड़ने लगे जिस पर ग्रामवासियों व महिलाओं द्वारा इसका विरोध किया

 

हलांकि मामला ज्रयादा तूल पकड़ता इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया। वहीं आज लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए एसडीएम मनीष कुमार सिंह से हनुमान मन्दिर व सुरक्षा हेतु तारबाड़ को यथावत बनाए रखने की मांग की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!