615 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने 01 चरस तस्कर को किया गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध शराब,ऑपरेशन क्रैकडाउन वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर,

 

क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में थाना बाजपुर पुलिस द्वारा शनिवार को समय 15:05 बजे दौराने चेकिंग भैंसिया फार्म तिराहा प्राइमरी स्कूल के पास अभियुक्त बब्बू पुत्र नौसे निवासी ग्राम पोपरी बरहैनी थाना बाजपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 45 वर्ष से 615 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

 

दाखिला फर्द बरामदगी के आधार पर कोतवाली बाजपुर में मुकदमा Fir No- 151/2023 धारा- 8, 20,60 एनडीपीएस एक्ट बनाम बब्बू अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास मंगाया जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!