कल्पतरू वृक्ष टीम ने 37 स्कूली बालिकाओं को की साइकिल वितरित….
रामनगर- कल्पतरू वृक्ष मित्र एक ऐसा नाम जिसने रामनगर ही नहीं पुरे प्रदेश और देश मे अपना नाम और पहचान बनायीं है। वृक्षों को लगाना उन्हें पालना और बड़ा करना, जीतना काम टीम ने पिछले 10 सालो मे किया गया है। शायद इससे कई गुना ज्यादा काम आज टीम कर रही है। इस टीम का काम केवल पेड़ लगाना नहीं अपितु उस पेड़ के प्रोढ़ होने तक उसे पालना, जानवरो से बचाना और उसे सुरक्षा प्रदान करना भी है। वर्ष 2012 मे खड़ी की अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा ने यह टीम बनाई जिसे 2016 मे कल्पतरू के नाम से सुशोभित किया गया।


इसी कढ़ी में (पेड़ बचाओ, बालिकाओं को बढ़ाओ) कल्पतरू एक कदम पर्यावरण रक्षा के साथ बालिका -विकास की ओर किया जिसमे विशेष अतिथि स्वरूप आई०पी०एस आई जी कुमाऊ नीलेश आनंद भरणे मुख्य अतिथि एसडीएम गौरव चटवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण सैनी ने बालिका को स्कूल आने जाने हेतु साइकील दी गयी, यह साइकिल अतुल मेहरोत्रा और टीम कल्पतरू के सदस्यों और दान दाताओ ने दी।
जिन्हे मुख्य अतिथि और बाहर से आये मेहमानों द्वारा वितरित किया गया इस कार्यक्रम मे विशेष योगदान नोर्दन प्लाईवुड का रहा कार्यक्रम मे अलग अलग विद्यालय की लगभग 37 बालिकाओं को साइकिल प्राप्त करायी गयी, जिसे पाकर बालिकाए और अभिभावकों ने टीम कल्पतरू को धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Skip to content











