Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

 हल्द्वानी पुलिस ने पकड़े दो आरोपी,चैन स्नैचिंग और स्मैक मामले का किया खुलासा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

105 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में….. 

हल्द्वानी-(अरीश सिद्दीकी) हल्द्वानी में एसएसपी पंकज भट्ट ने दो खुलासे किए। नशे की खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली और काठगोदाम थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने 105 ग्राम स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश निवासी तस्कर को पकड़ा। आरोपी हल्द्वानी में कबाड़ का काम करता था और अपने गांव जाकर कई बार स्मैक हल्द्वानी लेकर आता था। आरोपी बदायूं  से कम पैसों में स्नेक लाकर हल्द्वानी और पर्वतीय ज़िलों में ऊंचे दामों में बेचता था ताकि उसे अधिक मुनाफा हो सके इसके अलावा एसएसपी पंकज भट्ट ने चैन स्नैचिंग के मामले का भी खुलासा किया। मुखानी थाना क्षेत्र में हुई

 

इस घटना को 23 वर्षीय पीलीभीत निवासी युवक ने अंजाम दिया था जो हल्द्वानी में किराए के मकान पर रह रहा था। इस संबंध में पुलिस को 7 फरवरी को सूचना मिली। पीड़ित भूपेश पांडे ने बताया कि 5 फरवरी को उनके साथ एक युवक ने चैन स्नैचिंग की और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को खोजने के लिए मुखानी क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एसएससी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी अनुराग गंगवार के  घर से एक पीली धातु की चेन बरामद की गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!