Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आगामी महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पुलिस कार्यालय में हुई बैठक दिए यहाँ निर्देश…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कांवरियों के रूट निर्धारण को लेकर हुई पुलिस प्रशासन की बैठक……

काशीपुर- काशीपुर में बुधवार को आगामी 18 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर कांवर लाने वाले कांवरियों को किसी भी तरह की दिक्कत परेशानी ना पड़े इसके लिए काशीपुर में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन स्थानीय प्रशासन ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह के कार्यालय में काशीपुर उप ज़िलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और काशीपुर सीओ वंदना वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस विभाग अधिकारियों ने प्रतिभाग किया जिसके बाद सभी अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ कांवरियों के निर्धारित रूट को लेकर धरातलीय निरीक्षण भी किया। चूंकि अगले सप्ताह में कांवर यात्रा शुरू होने जा रही है।

 

इस बार शिवभक्त कांवरियों की संख्या में विगत वर्षों की अपेक्षा ज्यादा संख्या होने की उम्मीद है, फोर्स की कमी से जूझ रही काशीपुर पुलिस के लिए कांवड़ यात्रा किसी चुनौती से कम नहीं है आज एसपी सिटी कार्यालय में आहूत बैठक में आगामी कांवर यात्रा को लेकर रूट निर्धारण, यातायात व्यवस्था और  सुविधाओ को लेकर रणनीति बनाई गई। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बात करते हुए बताया कि काशीपुर में आगामी 12 फरवरी के उपरांत नगर में कांवर यात्रा का नगर क्षेत्र में आगमन शुरू हो जाएगा। ऐसे में काशीपुर में कांवरिये मुल्तानी मोड़ से रतन सिनेमा मार्ग से माता मंदिर रोड।

 

पंजाब बैंक वाली गली से रामलीला मैदान के गेट से अंदर होते हुए ज्ञानार्थी मीडिया चौराहे से पटेल नगर होते हुए द्रोणासागर मार्ग से मोटेश्वर महादेव के लिये जाएंगे। बैठक में एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, एसएसआई काशीपुर प्रदीप मिश्रा, कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल, सीपीयू प्रभारी जसवंत सिंह, सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी,बिजली विभाग से सुबोध नेगी,यातायात निरीक्षक यसवंत पाल मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!