Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

जनता की कमाई पर डाका डाल रही है सरकार : जितेंद्र सरस्वती…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र सरस्वती ने कहा जनता की कमाई पर डाका डाल रही है सरकार…..

काशीपुर- काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की पूंजी को निजी पूंजी पतियों के यहां निवेश कराना देश की जनता की गाड़ी कमाई पर डाका डालना है। हजारों करोड़ों रुपए की एलआईसी और भारतीय स्टेट बैंक की संपत्तियों को जिस तरह से आज गौतम अडानी ग्रुप खुर्द बुद कर रहा है, वह देश को श्रीलंका की तर्ज पर ले जाने की एक साजिश है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि भाजपा सरकार केवल देश के लोगों को सपने दिखाने का काम करती है।

 

इस सरकार में किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही । पीसीसी सचिव सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सब कुछ महंगा हो गया है । आज देश की अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकारों ने  अडानी के हाथों गिरवी रख दिया गया है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि 2 करोड़ों लोगों को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार 2 लाख लोगों को रोजगार नहीं दे पाई। आज 400 का सिलेंडर 1100 का है। देश की जनता की गाढ़ी कमाई को पिछले दरवाजे से अडानी की जेबे भरने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस भाजपा की देश विरोधी नीतियों का विरोध जारी रखेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!