Breaking News

SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड

यहां पत्नी ने करवाई प्रेमी से पति की हत्या पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर– रामनगर पुलिस ने रमेशचंद्र हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया बीते दिवस रमेश चंद्र का लहूलुहान शव नदी किनारे बरामद हुआ था जिसकी पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या की गई थी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रमेश चंद्र की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी मामले में पुलिस ने रमेश चंद्र की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

 

आरोपियों के कब्जे से रमेश चंद्र का मोबाइल एवं अन्य सामान भी बरामद किया गया है आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है आपको बता दें शनिवार सुबह रामनगर कोतवाली पुलिस को ग्राम सवालदे पूर्वी नई बस्ती निवासी 41 वर्षीय रमेश चंद्र का शव नदी के किनारे लहूलुहान हालत में बरामद हुआ था मामले में मृतक की मां मनौली देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि रमेश चंद्र की पत्नी हेमा देवी का इसी गांव के रहने वाले दीपक उर्फ दीपू से करीब 4 वर्षों से अवैध संबंध है

 

जिसको लेकर रमेशचंद्र आए दिन दीपक के साथ गाली गलौज करता था कुछ दिन पूर्व भी रमेश चंद्र ने उसके साथ गाली गलौज की थी जिसके बाद रमेश चंद्र की पत्नी हेमा और दीपक ने रमेशचंद्र को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया शुक्रवार रात रमेशचंद्र जब ग्राम वासी टीला मैं शराब पीने पहुंचा दो दीपक के दोस्त दिगंबर ने इसकी सूचना दी जिसके बाद दीपक ने रमेश चंद्र के सिर पर डंडे से कई बार वार कर दिए। वही दिगंबर ने पत्थर से वार कर उसके मुंह को कुचल दिया इस मामले में रमेश चंद्र की पत्नी हेमा एवं उसके प्रेमी दीपक तथा दिगंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपियों के कब्जे से रमेश चंद्र का मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया गया है आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!