Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

खेत से चारा लेने गए बुजुर्ग को बैल ने उतार मौत के घाट…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 बैल ने पटक पटक कर बुजुर्ग को उतार मौत के घाट…..

काशीपुर- काशीपुर में शनिवार को घटी एक अजीबो गरीब घटना के तहत एक खेत मे चारा लेने गए एक वृद्ध को उसी के बैल ने पटक पटक कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। दरअसल काशीपुर आईटीआई थाने के पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा निवासी 60 वर्षीय राम सिंह पुत्र टुंडा सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव के निकट बहल पेपर मिल के निकट एक खेत से अपनी बुग्गी से चारा लेने आए थे।

 

उन्होंने अपनी बुग्गी से पालतू बैल को अलग कर उसे खेत मे चारा खाने के लिये छोड़ दिया। तभी बैल बिगड़ गया और राम सिंह पर हमला कर दिया और पटक पटक कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण ट्रेक्टर लेकर मौके पर पहुँच गए परन्तु तब तक बैल ने राम सिंह को मौत के घाट उतार दिया था।

 

सूचना मिलने तहसीलदार युसूफ अली, पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त था। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे में जब तक यह बैल खुला घूम रहा है तो किसी ना किसी की जान आफत में पड़ सकती है। उन्होंने बैल को पकड़ने की अलग स्थानीय प्रशासन से की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!