Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

ज़िला चिकित्सालय की ओर से नगर निगम सभागार में हुआ नशा उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नशा एक सामाजिक बुराई है इस बुराई से लडने के लिए समाज के सभी लोगों को होना होगा एकजुट- मेयर…. 

रूद्रपुर– ज़िला चिकित्सालय और डाबर इंडिया की ओर से नगर निगम सभागार में नशा उन्मूलन और स्वास्थ्य जागरूकता पर आयोजित कार्यशाला में नगर निगम के पर्यावरण मित्रों सहित सभी कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी टिप्स भी दिये गये। कार्यशाला का शुभारम्भ मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने किया। उन्होंने नशे के खिलाफ ज़िला अस्पताल और डाबर इंडिया द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान की सराहना की।

 

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त और अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी।

 

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है, मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए सभी को इसमें भागीदारी करनी होगी। तभी हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना कर पायेंगे। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान में नगर निगम भी अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा। कार्यशाला में नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने के लिए भी जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर डाबर इंडिया की ओर से कर्मचारियों को व्यवनप्राश भी वितरित किये गये। कार्यशाला में डाबर कंपनी के उप महाप्रबंधक अवनीश यादव, अनुरोध शर्मा, डा. आशीष त्रिपाठी, नरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, आदित्य कुमार शुक्ला, डा. संजय रावत, टीना रावत, डोरी सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजू नबीयाल, दीपक गोस्वामी देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश राजोरिया सहित आदि भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!