Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हाथी ने पटक-पटककर ले ली युवक की जान, उतारा मौत के घाट…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश- नीलकंठ मोटर मार्ग पर पटना वाटरफॉल के पास हाथी ने हमला कर एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। हाथी ने झोपड़ी में बनी एक दुकान और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने एहतियात के लिए नीलकंठ मार्ग पर यातायात को रोक दिया है।

 

 

लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सुबह स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना दी। कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी।

 

 

उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बताया कि युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि घटना राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क की है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। हाथी के हमले की आशंका के चलते नीलकंठ मोटर मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!