Breaking News

पर्यटकों की सुविधाओं से खिलवाड़ नहीं, भीमताल में 16 होम स्टे जांचे; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नैनीताल पुलिस की तत्परता से परिवार से बिछड़ा किशोर मिला, काठगोदाम स्टेशन पर AHTU ने किया बरामद काठगोदाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर मुकदमा; ऑपरेशन प्रहार में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ; भीमताल को जाम से मिलेगी बड़ी राहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में 17 वाहनों के कोर्ट चालान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री पर बड़ी कार्यवाही, लाखो का जुर्माना,फैक्ट्री सील….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में प्रशासन ने सिंगल यूज़ पॉलीथिन के ख़िलाफ़ बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए सीधे मुख्य स्रोत यानी पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री पर एक्शन किया।

 

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के निर्देशन में सिडकुल के सेक्टर आईआईडीसी में स्थित जय दुर्गा पैकर्स फैक्ट्री में उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन, सिडकुल प्रशासन, नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही की गई, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बड़े पैमाने पर ज़ख़ीरा बरामद हुआ।

 

 

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने छापेमारी की कार्यवाही करने वाली टीम को 10 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 5 लाख का जुर्माना लगाया गया तथा अन्य कार्यवाही गतिमान हैं।

 

इस दौरान आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, एसएनए दीपक गोस्वामी, एसआई अमित नेगी, आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!