Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कुमाऊं सेवा समिति चाइल्डलाइन ने 16 वर्ष की नाबालिक बच्ची को परिजनों से मिलवाया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर-कुमाऊं सेवा समिति चाइल्डलाइन उधम सिंह नगर के द्वारा नाबालिग बालिका जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष को बाल कल्याण समिति के द्वारा उसके परिजनों से मिलवाया गया । 12 जनवरी 2023 को ट्रांजिट कैंप पुलिस और बाल कल्याण समिति के द्वारा समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिति मेंबर पुष्पा पानू के द्वारा बालिका की काउंसलिंग कर आश्रय हेतु चाइल्ड लाइन कार्यालय में रखा गया।

 

साथ ही बाल कल्याण समिति मेंबर पुष्पा पानू व चाइल्ड लाइन उधम सिंह नगर टीम के द्वारा लगातार बालिका के परिजनों ,ग्राम प्रधान से संपर्क कर अथक प्रयास किए गए। चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा बालिका से बात कर जानकारी ली गई जिस पर बालिका ने अपना पता  निहालपुर जिला गाजीपुर बताया। चाइल्ड लाइन उधम सिंह नगर टीम के द्वारा से गाजीपुर चाइल्ड लाइन, निहालपुर ग्राम प्रधान, बालिका के परिजनों से संपर्क किया गया।

 

चाइल्ड लाइन के द्वारा बालिका के परिजनों को 15.जनवरी.2023 को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहाँ  समिति अध्यक्ष और सदस्य ने  बालिका और उसकी मां की काउंसलिंग कर समस्त दस्तावेजों का सत्यापन कर बालिका को उसकी मां के सुपुर्द किया

 

साथ ही बालिका की मां से बालिका के साथ दोस्ताना व्यवहार बनने को कहा  । इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रेम लता सिंह , सदस्य पुष्पा पानू , अजय जोशी , हरनीत कौर, विवेक तागरा , चाइल्ड लाइन केंद्र समन्वयक शायरा बानो, टीम मेम्बर नंदिनी वर्मा ,अंशुल कपूर आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!