Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आर्मी कैंपस की आवास कालोनी में लगी भीषण आग, बड़ी मुश्किल से आग पर पाया गया काबू….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आर्मी कैंपस की आवास कालोनी में लगी भीषण आग बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू…

अल्मोड़ा- चौबटिया आर्मी कैंपस की ऑफीसर आवासी कालोनी में देर रात अचानक आग लग गई। भीषण आग के बीच कालोनी में अफरातफरी मच गई। रानीखेत और अल्मोड़ा दमकल कर्मियों की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझने से जनहानि होने से बच गई, लेकिन इस बीच आग से लाखों का नुकसान हो गया।आग के विराल रूप लेते ही हड़कंप मच गयाशनिवार की देर रात चौबटिया आर्मी कैंपस कालोनी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। आग के विराल रूप लेते ही हड़कंप मच गया।इस दौरान लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी।

 

रानीखेत कोतवाली पुलिस और अग्निशमन केंद्र रानीखेत की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आग बुझाना शुरू किया।भीषण आग के बीच अल्मोड़ा से भी फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ा। दो केद्रों की फायर टीम, पुलिस और आर्मी के जवान आग बुझाने में जुटे रहे। 10 घंटों की मेहनत के बाद तड़के आग पर काबू पाया गया। भीषण आग से भारी नुकसान की आशंका थी। फायर टेंडर को मौके पर ही तैनात किया आग बुझाकर जनहानि टल गई।

 

लेकिन अब भी सुरक्षा की दृष्टि से एक फायर टेंडर को मौके पर ही तैनात किया गया है। आग बुझाने वाली टीम में एसआइ मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल पारस पाल, डूंगर सिंह, कांस्टेबल महेंद्र देवली, चालक गोविंद सिंह, होमगार्ड मनोज, एलएफएम महिपाल सिंह, एफएम, अनुज शर्मा, चांद थापा, कासिम अली, चंदन राव, चालक उत्तम सिंह, राजकुमार, ईश्वर सिंह, एलएफएम किशन सिंह, राजकुंवर, चालक उमेश सिंह हरड़िया, रमेश सिंह आदि रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!