Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

शैल सांस्कृतिक समिति की ओर से शैल भवन में आयोजित किया उत्तरायणी महोत्सव…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पाण्डे ने पूजा अर्चना के साथ किया शुभारम्भ...

रूद्रपुर- रूद्रपुर गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में शैल सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का शुक्रवार को मेयर रामपाल सिंह और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पाण्डे समेत समिति के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना के साथ विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति का पर्व उत्तरायणी पूरे देश में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है इस पर्व का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। यह पर्व सामाजिक सदभाव को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता रहा है।

 

जब भगवान सूर्य उत्तरायण होकर मकर राशि में आते हैं तो इसे मकर संक्रांति के रूप में देशभर में मनाया जाता है। अलग अलग क्षेत्रें में इस पर्व को अलग अलग नाम दिये गये हैं। कोई इसे लोहड़ी के रूप मे मनाता है तो कोई इसे उत्तरायणी, मकर सक्रांति या खिचड़ी पर्व के रूप में मनाता है। इस पर्व पर सूर्य पूजा के साथ ही पवित्र नदियों में स्नान और श्रद्धा अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान करने की प्राचीन परंपरा रही है। उत्तराखण्ड में इस पर्व का विशेष महत्व हैं कुमांऊ में इसे उत्तरायणी के रूप में पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है।

 

उन्होंने कहा कि तराई के आंगन में भी इस लोक पर्व को कई वर्षों से आपसी सदभाव के साथ मनाया जाता है। उन्होंने महोत्सव के आयोजन के लिए शैल सांस्कृतिक समिति के प्रयासों की सराहना की और ऐसे आयोजनों में अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दो दिन चलने वाले इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

 

इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, दिवाकर पाण्डेय, दया किशन दनई , राजेंद्र बोरा, दिनेश पंत, सतीश लोहनी, दान सिंह मेहरा, केशव पनेरु, हरीश दनई, महेश कांडपाल, शैलेंद्र रावत, रजनी रावत,डॉ एनबी पाठक, कमला पाठक, नीलम कांडपाल, सुधा ज्योति, लीला दनई, सुनीता पांडेय, मंजू दनई, दीपा जोशी, दीपा मटेला,हरिनंदन जोशी, धीरज पांडेय, मोहन उपाध्याय, संजीव उधौरी, जगदीश बिष्ट, दिनेश भट्ट आदि उपस्थित रहे

और पढ़ें

error: Content is protected !!