Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

संस्था इम्पार्ट ने धूम धाम से मनाया अपना 28 वां स्थापना दिवस….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ज़िलाअधिकारी युगल किशोर पंत ने संस्था के 28 वें स्थापना दिवस पर शुभकामना दी…

रुद्रपुर– संस्था इम्पार्ट ने अपना 28 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज़िला  अधिकारी युगल किशोर पंत ने संस्था के 28 वें स्थापना दिवस की शुभकामना दी और समाजिक कार्यो की सराहना की और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, इसके साथ ही संस्था संस्थापक डा० महेन्द्र कुमार मिश्रा के समाजहित में किये गये कार्यों याद करते हुए भावपूर्ण श्रधांजली अर्पित की गयी इस अवसर पर सी०एम०ओ० सुनीता चुफाल ने संस्था इम्पार्ट मदर NGO के रूप में आशाओं के माध्यम से जिले में महिला और बाल स्वास्थ्य की देखरेख टीकाकरण महिला सशक्तिकरण,

 

शुद्ध पेयजल उपलब्धता आदि के रूप में सराहनीय कार्य करती रही है इसके लिये संस्था बधाई की पात्र है। ज़िला  महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह के द्वारा संस्था में किए गए महिला, बाल विकास कार्यों के योगदान के बारे में बताया गया। संस्था निदेशक प्रज्ञा मिश्रा ने फूलों के बुके देकर सभी अतिथियों स्वागत किया और संस्था द्वारा किये कार्यों के बारे में जानकारी दी और संस्था में आने के लिए सभी लोगों के लिए धन्यवाद दिया

 

और आभार व्यक्त किया ।संस्था प्रमुख इन्दिरा मिश्रा जी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर इन्दिरा मिश्रा जी इम्पार्ट निदेशक प्रज्ञा मिश्रा जी राकेश त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार, मुजाहिद अली, कृष्ण कुमार, चन्द्र तेज सिंह, रहीश सिंह राना, वीरपाल सिंह, प्रवीन सिंह, रेखा, वन्दना शुक्ला, प्रेम प्रकाश किशन राजपूत, उषा रानी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!