Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

क्या सच में हो रहा है युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ ? शक के दायरे में पटवारी परीक्षा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पेपर लीक होने की है आशंका…..

उत्तराखंड-उत्तराखंड में कौन कर रहा है युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ जी हां पटवारी परीक्षा भी अब शक के दायरे में आ गई है चन्द दिनों पहले हुई पटवारी परीक्षा का भी पेपर लीक होने की आशंका है। एक शिकायत पर एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। मामले में लक्सर से तीन लोगों को एसटीएफ द्वारा ले जाने की खबर सामने आई है।

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कराई थी परीक्षा…

मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं लेकिन एसटीएफ के सूत्रों ने खबर की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार पेपर परीक्षा से एक दिन पहले हल कराया गया था। कई अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराया गया था। बता दें, कि इस बार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा कराई थी।जिस से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में कनखल थाने में दोपहर तक एफआईआर कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

शक के दायरे में पटवारी परीक्षा,गर्दिश में युवाओं के  सितारे ?

 

उत्तराखंड एसटीएफ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस मामले में लोक सेवा आयोग उत्तराखंड के सभी बड़े जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य के 13 जिलों के परीक्षा केंद्रों में 8 जनवरी 2023 को यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल 2022 परीक्षा आयोजित की थी।

 

इस परीक्षा में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग द्वारा 29 दिसंबर 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – psc.uk.gov.in पर जारी किये गए थे। UKPSC ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी। जिसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!