Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय प्रवक्ता का जोरदार स्वागत….

रुद्रपुर- रुद्रपुर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के रुद्रपुर पहुँचने पर भाजपाइयों द्वारा विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। आपको बता दे गुरुवार को होने वाले पन्तनगर कार्यक्रम में शामिल होने के लिये देर शाम सुंधाशु त्रिवेदी रुद्रपुर के एक निजी होटल में पहुँचे जहां उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा आगमन पर उनको बुके भेट कर स्वागत किया।

 

विधायक ने कहा सुधांशु त्रिवेदी बहुत लंबे समय से भाजपा राष्ट्रीय टीम में प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं और सदैव भाजपा के पक्ष में टीवी चैनलों पर बहुत जोरदार तरीके से पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं । इस दौरान मेयर रामपाल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, विवेक सक्सेना, उत्तम दत्ता, रश्मि रस्तोगी, विनय बत्रा, गजेन्द्र प्रजापति, श्वेता मिश्रा, फरजाना बेगम, धर्म सिंह कोली, मयंक कक्कड़, राजन राठौर,योगेश वर्मा और अन्य लोग मौजूद रहे ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!