Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

अग्निवीरों के पहले बैच का प्रशिक्षण कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत में हुआ शुरू….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

1 जनवरी को शुरू हुई अपने दूसरे हफ्ते में चल रही है पहले अग्निवीर बैच की ट्रेनिंग…..

रानीखेत-1 जनवरी को शुरू हुई पहले अग्निवीर बैच की ट्रेनिंग अपने दूसरे हफ्ते में चल रही है। भारतीय सेना से जुड़े इन जवानों को रानीखेत के परमवीर चक्र मेजर सोमनाथ शर्मा द्वारा ऐतिहासिक मैदान में उच्च प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्रिगेडियर आईएस सम्याल ने बताया कि दिसंबर में रिपोर्ट कर चुके पहले अग्निवीर बैच की ट्रेनिंग 1 जनवरी से शुरू कर दी गई थी, और दूसरा बैच मार्च 2023 तक रिपोर्ट करेगा, जिसकी ट्रेनिंग उसके बाद जल्द ही शुरू हो जाएगी।

 

2023 के पहले भाग में 1150 अग्निवीर केंद्र में रिपोर्ट करेंगे। प्रशिक्षण बटालियन कमांडर केआरसी, कर्नल विक्रम जीत सिंह ने प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक मैदान में शारीरिक कसरत, ड्रिल, फायरिंग और विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। मैदान का एक बड़ा भाग दौड़ और ड्रिल की तैयारी के लिए इस्तेमाल होता है, और कुछ अन्य भागों में जिमनेजियम है और दो इनडोर हाल भी है, जिससे खराब मौसम में भी जवानों का प्रशिक्षण चलता रहे।

 

बारिश के समय में ड्रिल के प्रशिक्षण के लिए एक ट्रेनिंग शेड मैदान के दूसरे छोर पर बनाया गया है। वहीं ट्रेनिग कर रहे अग्निवीर रंगरूट ने बताया कि ट्रेनिंग कैंप में परिवार जैसा माहौल है। प्रशिक्षक बहुत ही सहायक हैं।  खाने और रहने की उच्च सुविधाएं उपलब्ध है। मुझे विश्वास है कि यहां प्रशिक्षण पाने से हमारे बचपन का सपना साकार होगा और हम सभी भारतीय सेना की सेवा के लिए एक सक्षम सैनिक बनेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!