Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई….

रुद्रपुर- जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर न बना होने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर पीसीपीएनडीटी का वैतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर पूर्णतः तैयार होने तक बैठक आयोजित न की जाये। समिति ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसपुर के पंजीकरण तथा जीवनदीप डायग्नोस्टिक सेंटर रूद्रपुर, गर्ग

 

अल्ट्रासाउण्ड सेंटर जसपुर,एचएस मैमोरियल किलकारी होस्पिटल जसपुर, एचबी स्पेशिलिटी होस्पिटल रूद्रपुर, टुरना सर्जिकल हॉस्पिटल सितारगंज के नवीनीकरण की अनुमति दी।समिति ने 4 प्रकरणों को विभिन्न कारणों से लम्बित रखते हुए आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनीता रतूड़ी, एसीएमओ डॉ.हरेन्द्र मलिक, रेडियोलोजिस्ट डॉ.विनय कुमार यादव, डीजीसी बी0 सिंह, एनजीओ सदस्य हीरा जंगपांगी, सरोज ठाकुर, सीमा सिंह, पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर प्रदीप मेहर आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!