Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

दर्जनों की संख्या में आक्रोशित पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर नगर निगम के खिलाफ काटा जमकर हंगामा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर के नगर निगम परिसर में सोमवार को दर्जनों की संख्या में पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान पार्षदों ने नगर आयुक्त विवेक राय के खिलाफ़ नारेबाजी की। धरनास्थल पर बैठे आक्रोशित पार्षद और पार्षद संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि नवम्बर में टेंडर होने दो महीने के बाद भी आज तक किसी भी ठेकेदार को कार्यादेश नहीं मिला है।

 

जिसका खामियाजा पार्षदों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि जनता पार्षदो से ही पूछती है कि कब तक सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हमारा काम टेंडर करने का था जो कि हमारे द्वारा कर दिया गया है अब आगे का काम निगम के अधिकारियों का है कि वह ठेकेदारों को जल्दी से जल्दी वर्कऑर्डर दें। उन्होंने कहा कि पूर्व में टेंडर देने के बाद 8 से 10 दिन के अंदर वर्क आर्डर दे दिया जाता था। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर स्ट्रीट लाइटें नहीं उपलब्ध करवा पाए।

उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में खंभों से 50 प्रतिशत से ज्यादा लाइटें गायब हैं। उन्होंने नगर निगम के वार्डों में सफाई कर्मियों की कमी को भी मुद्दा बताते हुए कहा कि एक एक वार्ड काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और पार्षदों को 5-5 सफाई कर्मियों से काम चलाना पड़ रहा है।

 

वहीं मनोनीत पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम में किसी तरह का धरातल पर कोई  होना है। उन्होंने कहा कि 13 करोड़ की कीमत के टेंडर पास हो चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी ठेकेदार को कोई भी वर्क आर्डर नहीं मिला है। जिससे वार्डवासी परेशान हैं और जनता त्रस्त हो चुकी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!