Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

लाखों रुपए की चरस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने 430 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार गिरफ्तार कर हासिल कि सफलता…..

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में  नशे के खिलाफ जिले के पुलिस कप्तान के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने 430 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले का खुलासा किया। दरअसल ऊधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान डॉ. मंजुनाथ टिसि के द्वारा जिले के समस्त धाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

 

इसी के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय प्रताप सिंह व सीओ काशीपुर वन्दना वर्मा के द्वारा कोतवाली काशीपुर को ड्रग्स के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश देने के क्रम में कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी के द्वारा रात्रि में चैकिंग के दौरान नोगजा पुलिया के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम नूर मोहम्मद उर्फ नूरा पुत्र अमीरदुल्ला खां निवासी मौ0 कटोराताल बताया। पुलिस ने नूरा के पास से बिना नंबर की आल्टो कार तथा 430 ग्राम चरस व चरस बेचकर कमाए हुए 5500 भी बरामद किए।

 

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह उक्त चरस हल्द्वानी निवासी किसी इदरीश नाम के व्यक्ति से लाया था। जिसे वह काशीपुर में चरस के आदी नशेड़ियों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर फुटकर में बढ़े हुए दामों में बेचता है। चरस लाने के स्रोत के सम्बंध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। नूरा के पास से बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस गिरफ्त में आये नूरा पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!