हंस लोक आश्रम दे गांव में आयोजित कराया गया आंखों का चिकित्सा शिविर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी- दे गांव देचौरी में कोटाबाग विकासखंड के अंतर्गत एक आंखों का चिकित्सा शिविर  मनोज पाठक की पहल में हंस लोक आश्रम दे गांव में आयोजित कराया गया, सोमवार को  प्रातः से ही हंस लोक आश्रम में कोटाबाग क्षेत्र के लोग अपनी आंखों की जांच कराने के लिए इकट्ठा हो गए और 1:00 बजे तक 73 मरीजों की आंखों को देखा गया जिनमें 31 मरीज ऐसे थे जिनके मोतियाबिंद के ऑपरेशन अपेक्षित हैं मनोज पाठक ने कहा आज के समय में आंखों की सुरक्षा उनकी देखभाल हेतु समय-समय पर आंखों की जांच कराना अवश्य है

 

जिससे आंखों में किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो रोग पकड़ में आने पर उसका इलाज किया जा सके मनोज पाठक ने यह भी कहा इस शिविर में जितने भी मोतियाबिंद के ऑपरेशन होने हैं हम कैंप के प्रमुख बुधलाकोटी जी की सहायता से उनके ऑपरेशन हल्द्वानी के शुभम हॉस्पिटल में निशुल्क संपन्न करवाएंगे कैंप को संपन्न कराने के लिए हंस लोक आश्रम के महात्मा जी एवं  महेंद्र तथा उनके सहयोगियों के माध्यम से पूरी तरह से व्यवस्थाओं को किया गया एवं मरीज बहुत ही आरामदायक स्थिति में उनकी जांच की गई

 

अंत में श्री मनोज पाठक जी ने कहा की सबको शुभकामनाएं आगामी दिनों में जैसे-जैसे अनुकूलता बनेगी उन सब लोगों के ऑपरेशन करवाने की तैयारियां की जाएंगी एवं कैंप में प्रमुख रुप से गोविंद सिंह बोरा, चंदन सिंह, महेंद्र सिंह, पूरन सिं बोरा, महेंद्र सिंह, जलाल एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!