Breaking News

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चला जेसीबी, भूमाफियाओं में हड़कंप…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन का चला जेसीबी,भूमाफियाओं में मचा हड़कंप….

खटीमा-जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत खेतल संडा खाम में अलकेमिस्ट रोड से लगी सरकारी जमीन पर कुछ भू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कर बेचने का मामला प्रकाश में आते ही खटीमा के तेजतर्रार उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट और तहसीलदार शुभांगिनी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची उनकी टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से सरकारी भूमि पर हो रहे कई अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।

 

आपको बता दें कि खेतल संडा खाम में नाले से सटी हुई लगभग डेढ़ एकड़ जमीन सरकारी अभिलेख में दर्ज है जिसमें कुछ भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कर बेचा जा रहा था जिसकी सूचना पर एसडीएम तथा तहसीलदार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। साथ ही कैनाल की जमीन में बने अवैध पुलिया को भी ध्वस्त कराया गया। वहीं एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि खेतल संडा खाम में लगभग डेढ़ एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग किया जा रहा था

 

तथा एक अवैध पुलिया का भी निर्माण किया गया था जिसको आज ध्वस्त करा दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि अवैध रूप से प्लाटिंग की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरकारी भूमि पर नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा बनाए गए मकान को खाली करने का निर्देश देते 3 सप्ताह का समय दिया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!